फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JE caught in selling transformer.

ट्रांसफार्मर बेचकर फंसे जेई, एसडीओ तलब

Fri, 22 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 22 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
JE caught in selling  transformer.
डीएम रोड स्थित मॉल का ट्रांसफार्मर निजी अस्पताल संचालक को देने के मामले में जेई फंस गया है। एक्सईएन बुलंदशहर ने एसडीओ नगर को तलब कर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


नगर के डीएम रोड स्थित आवास विकास तिराहे पर बन रहे मॉल पर रखे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को पिछले दिनों अवैध तरीके से उतारकर बेच दिया गया।

आरोप है कि जेई के इशारे पर कर्मचारियों ने मॉल का ट्रांसफार्मर उतारकर भूड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल संचालक के यहां लगा दिया।

एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जेई के इशारे पर कर्मचारी ने अस्पताल संचालक से अवैध वसूली की और ट्रांसफार्मर को वहां लगवा दिया।

कर्मचारी ने बताया कि मॉल के बंद होने का फायदा उठाते हुए जेई-कर्मियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। पूरे मामले में अब डीएम रोड के जेई की गर्दन फंस गई है।
विज्ञापन


एक्सईएन ने मामले को गंभीरता से लेते एसडीओ नगर अवधेश यादव को तलब कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। एक्सईएन ने पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला काफी गंभीर है। जेई उमाशंकर सक्सेना की भूमिका संदिग्ध है। जेई की जानकारी में ट्रांसफार्मर गलत तरीके से उतारा गया है। पूरे मामले पर एसडीओ नगर अवधेश यादव से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
-डीसी शर्मा, एक्सईएन बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed