{"_id":"6877d42823546dd47909772b","slug":"je-beaten-up-for-cutting-connection-due-to-non-payment-of-dues-video-goes-viral-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108745-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बकाया होने पर कनेक्शन काटने गए जेई को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बकाया होने पर कनेक्शन काटने गए जेई को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खुर्जा के गांव टैना गोसपुर में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से मारपीट की वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉ
खुर्जा जंक्शन। टैना गोसपुर गांव में बुधवार दोपहर बकाया जमा नहीं करने पर बिजली का कनेक्शन काटने गए जेई व अन्य कर्मियों से ग्रामीणों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेई ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अवर अभियंता हृदय शंकर प्रजापति ने बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र नंबर पांच पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह बकाया वसूली के लिए टैना गोसपुर गांव में गए थे। वहां एक उपभोक्ता पर 39,979 रुपये का बकाया था। उपभोक्ता से बकाया जमा करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर लाइनमैन से कनेक्शन काटने के लिए कहा गया। इस बात पर उपभोक्ता व उसका बेटा भड़क गया।
आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अन्य ग्रामीण भी उनके पक्ष में आ गए। ऐसे में वह बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे। अवर अभियंता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।