{"_id":"65b54252563078b98701d3b4","slug":"jd-school-in-kho-kho-and-sardar-nagar-winner-in-volleyball-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-110662-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खो-खो में जेडी स्कूल और वॉलीबॉल में सरदार नगर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खो-खो में जेडी स्कूल और वॉलीबॉल में सरदार नगर विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। खेल विभाग ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दोनों प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। खो-खो में जेडी कॉन्वेंट स्कूल तो वॉलीबॉल में सरदार नगर की टीम विजेता रही। दोनों विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की तरफ से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में जूनियर एवं सीनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। शुक्रवार को खो-खो और वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। खो-खो में जेडी कॉन्वेंट स्कूल सिकंदराबाद और जेएएस इंटर कॉलेज खुर्जा की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें जेडी कॉन्वेंट स्कूल सिकंदराबाद विजेता रही। वॉलीबॉल में सरदार नगर और संतोष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें सरदार नगर की टीम विजेता रही।
विजेता और उपविजेता टीम को नगर मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश और एसडीएम सिकंदराबाद प्रफुल्ल कुमार ने मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारोत्तोलन प्रशिक्षक विशाल पंवार, जूडो प्रशिक्षक पुनीत आर्य, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, खो-खो प्रशिक्षक अल्पना त्यागी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा और हेमंत वर्मा, प्रमोद कुमार, अजय कुमार राय व प्रदीप त्यागी आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।