{"_id":"693af8103a2f3d5b0a06ac51","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-will-be-held-at-14-centres-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145142-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में 14 केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इसमें केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक 14 केंद्रों पर होनी है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के प्रधानाचार्य पीके राय ने बताया कि कक्षा-6 की 80 सीटों के लिए 7,175 से अधिक बच्चों ने फॉर्म भरे हैं। बैठक के दौरान मौजूद सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से संबंधित गैर-गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों को परीक्षा से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, अनुशासन और उच्च स्तर की शुचिता के साथ संपन्न कराएं।
इस माैके पर राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सविता प्रजाति समेत सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए अग्रसेन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, एसएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी, अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी, राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना, पब्लिक इंटर कॉलेज स्याना, शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा, श्री केएल शास्त्री इंटर कॉलेज मूनी, इंटरमीडिएट कॉलेज पहासू और कुबेर इंटर कॉलेज डिबाई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।