{"_id":"1281d897db5a6dc2a24e24544f60e467","slug":"jats-blocked-highway-for-reservation-in-bulandshaher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे-91 किया जाम, सांसद के बोर्ड पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे-91 किया जाम, सांसद के बोर्ड पर पोती कालिख
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आरक्षण की आग से बुलंदशहर भी झुलस गया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाटों ने हाइवे-91 पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने हाइवे किनारे भाजपा सांसद भोला सिंह के बोर्ड पर कालिख पोत अपनी भड़ास निकाली। आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने तक भाजपा नेताओं को गांवों में नहीं घुसने देने का एलान किया।
हरियाणा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाट समुदाय के लोग सुबह करीब 11 बजे गंगा नगर आवासीय क्षेत्र के सामने एनएच-91 पर पहुंचे।
हाइवे किनारे सभा कर हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पास ही भाजपा सांसद भोला सिंह के बोर्ड पर कालिख पोत कर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।
इसके बाद हाइवे पर दिल्ली और बुलंदशहर की ओर आने वाले वाहनों को जाटों ने जबरन रोक दिया। करीब 45 मिनट तक जाट हाइवे पर डटे रहे। सूचना पर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जाटों को समझाया। जाटों ने एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर भाकियू के प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी, भाकियू के जिलाध्यक्ष बिसन सिंह सिरोही, विरेंद्र सिंह मलिक, सुरेंद्र सिंह, लाखान सिंह, चौधरी तुषार, चौधरी मोहित, अंकित चौधरी, किशन जाट, सूनो चौधरी, रमित सिरोही, विपुल प्रधान, भुपेंद्र सिंह, सुरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन