{"_id":"651c46adde5336f19d07adbd","slug":"jainu-kumar-of-shikarpur-stood-first-in-800-meter-race-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-5184-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 800 मीटर दौड़ में शिकारपुर के जैनू कुमार रहे पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 800 मीटर दौड़ में शिकारपुर के जैनू कुमार रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन
गुलावठी। डीएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को 75वां जनपदीय क्रीड़ा समारोह 2023 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लौर और प्रबंधक सुनील गोयल ने किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में शिकारपुर के जैनू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिबाई के सुनील कुमार ने दूसरा और अनूपशहर के दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में डिबाई की आरती कुमार ने प्रथम, अनूपशहर की डिम्पल ने दूसरा तथा शिकारपुर की वंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर गुप्ता ने ताया कि प्रतियोगिता में अनूपशहर, बुलंदशहर, डिबाई, गुलावठी, खुर्जा, लखावटी, शिकारपुर, सिकंदराबाद के खिलाड़ी भाग रहे हैं।मुख्य अतिथि सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि छात्र-छात्राएं खेल की भावना से आगे बढ़े। जनपद स्तरीय के अलावा कमिश्नरी, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी खेलों को महत्व देते हैं और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हैं। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने खिलाड़ी खेलों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
खिलाड़ी खेलते रहें व देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लौर एवं प्रबंधक सुनील गोयल ने मुख्य अतिथि सतेंद्र सिशौदिया, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, नगरपालिका बुलंदशहर की चेयरमैन दीप्ति मित्तल, डीआईओएस शिवकुमार ओझा, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, चौ. सुंदरपाल सिंह तेवतिया, अनिल सिसौदिया आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्यामसुंदर गुप्ता, संजीव गोयल डिग्गू, दीप्ति सिंह प्रधानाचार्य, मोहम्मद जाकिर, दीपक गोयल, अशोक कंसल, राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंहल आदि मौजूद रहे। संचालन श्यामसुन्दर गुप्ता एवं उमेश गोयल ने किया।