{"_id":"69b05d627c4ab693900648ad","slug":"inter-district-sports-competition-started-in-the-police-line-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149946-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस लाइन में अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस लाइन में अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मुख्य अतिथि एसपी देहात।
बुलंदशहर। रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान पर मंगलवार को तृतीय अंतर्जनपदीय हैंडबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) व बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। मेरठ जोन की विभिन्न जनपदों से आई पुलिस टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। उद्घाटन मैच में सहारनपुर ने बास्केटबॉल में जीत दर्ज की, वहीं मेजबान बुलंदशहर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी जनपदों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। एसपी देहात ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस दौरान बास्केटबॉल(पुरुष) के उद्घाटन मैच में सहारनपुर ने कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर को 17-02 के भारी अंतर से शिकस्त दी।
पहले सेमीफाइनल में बुलंदशहर ने बागपत को 04-00 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गौतमबुद्धनगर ने मेरठ को 07-03 से मात दी। वहीं, हैंडबॉल(पुरुष) में बुलंदशहर ने हापुड़ को 13-01 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों में गाजियाबाद ने मेरठ को 08-07 के करीबी अंतर से हराया, वहीं बुलंदशहर ने सहारनपुर को 19-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स प्रखर पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता 12 मार्च तक जारी रहेगी।