{"_id":"65c15c9d2b1d5dd24e05b1c5","slug":"install-cctv-cameras-at-medical-stores-shyam-tripathi-bulandshahr-news-c-30-gbd1013-302553-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेडिकल स्टोरों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरेः श्याम त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेडिकल स्टोरों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरेः श्याम त्रिपाठी
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी सोमवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले उन्होंने डासना जेल और संजयनगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। शाम को हुई बैठक में बाल संरक्षण और विकास के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में उन्होंने नशे के विरुद्ध अभियान चलाने पर जोर दिया और सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और दवाओं के कंप्यूटराइज्ड बिल निकालना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य दो माह में पूरा कराने के निर्देश दिए।
श्याम त्रिपाठी ने कहा कि नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाना चाहिए, जिससे की कोई परिवार बर्बाद ना हो। कोई भी छात्र नशे के अधीन ना हो, इसके लिए एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। समीक्षा के दौरान नारकोटिक्स प्रभारी भुवनेश ने बताया कि जिले में 22 थाने हैं, जिसके तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। शहर में अन्य अभियान के तहत चले अभियान में कई लोगों को जेल भेजा गया है और बड़ी मात्रा में अफीम और कोकीन भी पकड़ी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) में 723 बच्चों को और बाल सेवा सामान्य में 442 बच्चों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉनसरशिप योजना में 100 बालकों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजकीय स्तर पर कोई बाल गृह संचालित नहीं है। बाल कल्याण समिति के सामने 825 प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से 765 का निस्तारण किया गया है बाकी 60 लंबित हैं। श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में 96 निरीक्षण किए गए, जिसमें 14 वर्ष से कम आयु के आठ और 14 से अधिक 91 बाल श्रमिक मिले 75 प्रकरणों में न्यायालयों में वाद दर्ज किया गए हैं। उन्होंने बैठक के दौरान जानकारी दी कि जेल में कैदियों को निपुण बनाने के लिए सिलाई, कंप्यूटर, पेटिंग, बुनाई, कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जा रही है जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि डासना जेल देखने के बाद अन्य जिलों के अधिकारियों को भी इस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक के बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने बालिकाओं से खान-पान की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने खाने पीने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी गंभीर सिंह, एसीएम निखिल चक्रवर्ती सहित समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।