फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   inflamation

महंगाई : टमाटर हुआ ‘लाल’, प्याज ने निकाले आंसू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
inflamation
महंगाई : टमाटर हुआ ‘लाल’, प्याज ने निकाले आंसू
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण गर्मी के कारण हरी सब्जी की फसलें प्रभावित हुई हैं। आवक कम होने से सब्जियों के साथ फलों के भी दाम बढ़ गए हैं। 15 से 25 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर और प्याज 40 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं सेब 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

नगर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी के प्रधान खुशीराम लोधी ने बताया कि इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इससे हरी सब्जियों की फसल काफी प्रभावित हो रही है। किसान मंडी में कम उपज लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं बाहर से भी सब्जियों और फलों की आवक कम हो गई है। बीते 15 दिनों में फलों के दाम भी बेतहाशा बढ़ गए हैं। सेब, केला, आम आदि सभी फलों के दाम बढ़ गए हैं। फल विक्रेता सुनील कुमार और अख्तर ने बताया कि गर्मी के कारण फल और सब्जी के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम (रुपये/प्रति किलो)
सब्जी का नाम 15 दिन पहले अब
टमाटर 10 से 15 30 से 40
प्याज 25 40 रुपये
बैंगन 10 30 रुपये
नींबू 30 से 40 50 से 60 रुपये
अरबी 25 30 रुपये
भिंडी 20 30 रुपये
तोरई 10 से 15 25 से 30 रुपये
लौकी 10 20 रुपये
खीरा 15 40 रुपये
काशीफल 10 20 रुपये
हरी मिर्च 30 60 रुपये
अदरक 80 100 रुपये
आलू 10 से 12 12 से 15 रुपये
फलों के दाम (रुपये/प्रति किलो)
फल का नाम 15 दिन पहले अब
सेब 200 300 रुपये तक
आम 20 से 30 40 से 50 रुपये
केला 40 से 45 50 से 60 रुपये
अंगूर 150 160
पपीता 40 से 50 60 से 70 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed