फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inauguration of Women's State Boxing

Bulandshahar News: महिला स्टेट बॉक्सिंग का शुभारंभ, पहले दिन झांसी के मुक्केबाजों का जलवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरठ रोड स्थित गांव जैनपुर के सेंट मोमिना स्कूल में शनिवार को तीन दिवसीय प्रथम एलीट महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में बुलंदशहर समेत प्रदेशभर की महिला मुक्केबाज प्रतिभाग कर रही है। पहले दिन आयोजित हुए नौ मैच में झांसी की मुक्केबाजों ने सर्वाधिक दो जीत दर्ज की। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन व अमर उजाला मिलकर प्रतियोगिता का आयोजन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जैनपुर के सेंट मोमिना स्कूल परिसर में आयोजित हो रही प्रथम एलीट महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग का भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, पूर्व विधायक ऊषा सिरोही, तीनों सेनाओं के कैनोइंग कोच शांति स्वरूप और पूर्व अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी व टेक्नीकल ऑफिसर लांजेन गाबी ने संयुक्त रूप से विधिवत शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक ऊषा सिरोही ने की। एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर की महिला मुक्केबाज प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता मुक्केबाज की टीम नेशनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जो 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक नोएडा में आयोजित होने वाली नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उप्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहले दिन 10 मुकाबले खेले गए। इसमें झांसी की महिला मुक्केबाजों ने दो में जीत दर्ज की। कार्यक्रम में भवतोष गुर्जर, प्रधानाचार्य सविता सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, समाजसेवी हरिअंगीरा, भाजपा नेता दीपक दुल्हैरा, अजय त्यागी, हितेष गर्ग, मिशन नमो गंगे के सदस्य हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निदा ने जीता पहला मुकाबला
उप्र बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार व एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि प्रथम एलीट महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग का पहला मुकाबला 45 से 48 भारवर्ग में प्रयागराज की विदुषी केसर का झांसी की निदा खान के बीच खेला गया। इसमें झांसी की निदा खान ने उद्घाटन मैच जीता। इसके बाद इसी भारवर्ग में अयोध्या की रजनी सिंह ने चंदौली की प्रीति पटेल को, गाजियाबाद की हर्षिता ने बुलंदशहर की दीपिका को, लखनऊ की सान्या पाल ने कानपुर की शीलू साहनी को, गौतमबुद्धनगर की शिवानी ने वाराणसी की प्रीति पाल को हराया। 48 से 50 भारवर्ग में अलीगढ़ की कुसुम ने कुशीनगर की सोनी, बुलंदशहर की पायल राज ने प्रयागराज की खुशी यादव, बागपत की काजल रानी ने फर्रुखाबाद की राधा रानी को, झांसी की रिंकी इंदर किशोर ने कानपुर की ईशा वाजपेई को और मुरादाबाद की अनशिखा चौधरी ने वाराणसी की वर्षा कुशवाहा को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed