{"_id":"64ff49e6d279c65894074436","slug":"inauguration-of-three-public-health-units-on-16th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-4117-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 16 को तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 16 को तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए जिला अस्पताल की तरह ब्लॉक स्तर पर भी जांच की सुविधा मिलेंगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत जिले की तीन सीएचसी पर पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाई जाएगी। इनका शिलान्यास 16 सितंबर को होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए यूनिट स्थापित होनी है। इसके लिए जिले में पहले चरण में दो सीएचसी गुलावठी और बीबीनगर को चुना गया। जहां 15वें वित्त आयोग से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्याना, अनूपशहर व जहांगीराबाद सीएचसी पर 48-48 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। इनके शुरू होने पर रोगियों के लिए सुविधाएं और बढ़ जाएंगी और उन्हें जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। तीनों यूनिट का शिलान्यास 16 सितंबर को होगा। इसको लेकर विभागीय अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
ये मिलेंगी सुविधाएं
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में विभिन्न तरह की जांच सुविधाएं होंगी, जो जांचें नहीं हो पाएंगी, उनके नमूने यूनिट में इकट्ठा कर जिला अस्पताल भेजा जाएगा। जांच की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों को निजी पैथोलॉजी या जिला अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
स्याना, अनूपशहर और जहांगीराबाद सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जा रही है। जिनका निर्माण अभी चल रहा है। इन तीनों ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का 16 सितंबर को शिलान्यास होगा। -डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ।