{"_id":"6831fc5ea2707b4a7803d35c","slug":"in-this-scorching-heat-there-was-no-electricity-in-the-city-for-7-10-hours-people-got-troubled-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-134515-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भीषण गर्मी में शहर में 7-10 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भीषण गर्मी में शहर में 7-10 घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
भूड़ स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर केबल में आए फाल्ट की जांच करते कर्मचारी। स्रोत --- विभाग
बुलंदशहर। भीषण गर्मी में शहरी क्षेत्र में 7-10 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे 132 केवीए लाइन में फाल्ट के कारण शहर के पांच बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो गई। वहीं गांवों में 16 से 18 घंटे की कटौती की जा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण फसल की सिंचाई के साथ लोगों को पेयजल संकट और गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।
भूड़ चौराहा स्थित केबल बॉक्स में फाल्ट के कारण अंसारी रोड, हाईडिल काॅलोनी, यमुनापुरम, चांदपुर रोड बिजलीघर से जुड़े 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा डिबाई, शिकारपुर, जहांगीराबाद, स्याना, गुलावठी, सिकंदराबाद, चोला, ककोड़, खुर्जा, पहासू, छतारी, अरनिया, अहार, ऊंचागांव समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही।
शुक्रवार को भी रातभर नहीं रही बिजली
शहरी क्षेत्र के नीमखेड़ा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर तीन बजे से देर रात 10 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। मोहल्ला मदरसा निवासी आरिफ ने बताया कि रात करीब 10 बजे के आसपास बिजली आई लेकिन एक घंटे बाद ही फिर से सप्लाई काट दी गई। इसके बाद तड़के तीन बजे सप्लाई चालू की गई। ऊपरकोट, मोहल्ला टंटान, मोहल्ला मदरसा, वाटर वर्क्स, नीमखेड़ा, चावली समेत अन्य क्षेत्र के 20 हजार से अधिक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार शाम ही करीब साढ़े चार बजे 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन के कारण हाईडिल काॅलोनी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। हाईडिल काॅलोनी, बाईपास रोड, अंसारी रोड, अस्पताल रोड, चौक बाजार, सरायधारी, चांदपुर रोड, टीचर्स कालोनी, शास्त्री नगर, राधा नगर, कैलाशपुरी, मोहनकुटी, बालाजी कालोनी, संतोष नगर समेत अन्य काॅलोनियों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। डिबाई के कर्णवास और खुशालाबाद तथा जहांगीराबाद के जिनाई और ताल बिबियाना बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी शुक्रवार देर रात करीब दो बजे तक बिजली नहीं थी।
कालिंदी कुंज फीडर से भी ठप रही आपूर्ति
खुर्जा। कालिंदी कुंज फीडर पर शनिवार दोपहर को पांच घंटे तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में करीब 30 हजार परिवारों को को बिना बिजली के रहना पड़ा। स्थानीय निवासी विकास दीक्षित ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बिजली चली गई थी। बिजलीघर पर जानकारी की तो फॉल्ट के कारण शटडाउन लेने की जानकारी दी गई। इसके बाद शाम चार बजे आपूर्ति चालू की गई। लगातार पांच घंटे की कटौती के कारण पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
मरम्मत कार्य और बार-बार फाल्ट के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की समस्या है। स्थाई समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या को दूर कराते हुए बिजली सप्लाई सुचारू कराई जाएगी।
- संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
दिन में 12 घंटे की बिजली कटौती, बढ़ ही पॉटरी उत्पाद की लागत
खुर्जा। जंक्शन- जेवर मार्ग औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 12 घंटे की बिजली कटौती के कारण पॉटरी कारोबार प्रभावित हो रहा है। बिजली न होने के चलते कारोबारी जेनरेटर चलाने के लिए मजबूर हैं, इससे पॉटरी उत्पाद की लागत बढ़ रही है।
खुर्जा के जंक्शन मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 70 से 80 बड़ी औद्योगिक ईकाइयां हैं। पॉटरी के अलावा आटा फैक्टरी, ग्लास फैक्टरी, गत्ता फैक्टरी व अन्य ईकाइयां भी हैं। जंक्शन मार्ग पर औद्योगिक फीडर और आवासीय फीडर एक ही है। ऐसे में ओवरलोड की समस्या के साथ बिजली कटौती उद्यमियों के कारोबार को प्रभावित कर रही है।
पॉटरी उद्यमी चौधरी दलबीर सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में प्रतिदिन 12 घंटे तक कटौती हो रही है। यदि कोई बड़ा फॉल्ट हो तो कटौती एक से दो दिन तक भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में उद्योग धंधों पर बुरा असर पड़ रहा है। उद्यमी शिव कुमार सिंघानिया ने बताया कि पिछले सप्ताह आंधी के कारण हुए फॉल्ट से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ। वहीं दो -तीन दिन तक बिजली गुल रही, जिस कारण उत्पादन भी बीच में रुक गया।
यही आलम सुभाष रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। आयुर्वेदिक औषधी फैक्टरी के संचालक अखिलेश वार्ष्णेय ने बताया कि दिन में कई बार दो से तीन घंटे तक बिजली गुल होती है। इस कारण फैक्टरी में लगी मशीन नहीं चल पाती हैं। वहीं निजी स्कूल संचालक अशोक सैनी ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काफी दिक्कत हो रही है। गर्मी में बच्चों को काफी दिक्कत होती है।
पॉटरी उद्यमी शलभ सिंघानिया ने बताया कि गर्मी में बिजली कटौती के कारण जब जेनरेटर चलाना पड़ता है तो उत्पादन लागत 30 फीसदी तक बढ़ जाती है। इसके अलावा उत्पाद को समय पर तैयार करने के दौरान भी परेशानी झेलनी पड़ती है। उद्यमी राहुल सैनी ने बताया कि बिना बिजली के कारण कटिंग मशीन, मोल्ड तैयार करना, धुलाई मशीन और भट्टी नहीं चल पाती है।
ऊर्जा निगम की ओर से जंक्शन रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग बिजलीघर बनाने के लिए जगह चिन्हित की गई है। जल्द से जल्द वहां पर कार्य शुरू हो जाएगा। फिलहाल बिजली घर नंबर-5 से सप्लाई दी जा रही है, जिसमें फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित होती है। - सुनील कुमार, एक्सईएन