फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In-laws accused of harassment following death of woman during treatment after childbirth in Bulandshahar

बुलंदशहर में प्रसूता की मौत: मायके पक्ष का ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप, उपचार में लापरवाही का भी दावा

Fri, 02 Oct 2026 05:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 02 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में प्रसूता साक्षी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
In-laws accused of harassment following death of woman during treatment after childbirth in Bulandshahar
प्रसूता की उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर निवासी प्रसूता की नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




गांव लखावटी निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी साक्षी की शादी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुंडी बकापुर निवासी युवक से की थी। आरोप है कि साक्षी का पति शराब पीने का आदी है। पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन साक्षी को प्रताड़ित करते थे। करीब दो माह पहले गर्भवती होने के बावजूद ससुरालियों ने साक्षी को कमरे में बंद कर मारपीट की थी। बाद में परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया था। आपसी सहमति से समझौता होने के बाद उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की थी। बताया कि तीन दिन पहले साक्षी की अचानक तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए एक अपंजीकृत अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


वहां ऑपरेशन के बाद साक्षी ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे और बृहस्पतिवार को साक्षी को गंभीर हालत में नगर के राना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान साक्षी की मौत हो गई। आरोप है कि साक्षी की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। साक्षी की मौत की सूचना से मायके में मातम छा गया। परिजन शव को गांव ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि साक्षी की यह दूसरी संतान थी। उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed