फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In half an hour you will reach Delhi

डेढ़ घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली

Thu, 29 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 29 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
In half an hour you will reach Delhi
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘जल्द ही मैं आपको ऐसा करके दिखाउंगा कि आप महज डेढ़ घंटे में बुलंदशहर से दिल्ली पहुंच सकोगे।’ यह एलान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां नुमाइश ग्राउंड में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास करने के बाद किया।   केंद्रीय मंत्री ने बुलंदशहर से डिबाई स्टेट हाईवे, बुलंदशहर से स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे और बुलंदशहर से जेवर स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा की।

इससे बुलंदशहर के साथ डिबाई, शिकारपुर, सलेमपुर, चित्सौन, कैलावन, अहमदगढ़, दौलतपुर, औरंगाबाद, स्याना, बरौली, बहादुरगढ़, गढ़मुक्तेश्वर, गंगेरा, नैथला, चोला, ककोड़, जेवर समेत सैकड़ों गांवों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा वर्षों से जाम की समस्या झेल रहे नगरवासियों को भी केंद्रीय मंत्री रिंग रोड की राहत दे गए। यह रिंग रोड बुलंदशहर में बाईपास से बाईपास तक बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इन सभी मार्गों की डीपीआर तैयार कर काम शुरू करा देंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कार्यक्रम 2.30 बजे प्रस्तावित था, लेकिन नितिन गडकरी करीब ढाई घंटे देरी से शाम 4.50 पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके। साथ ही हेलीपैड के आसपास एक कार खड़ी हो जाने से उनका हेलीकॉप्टर पांच मिनट तक हवा में ही उड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कार को हटाया जा सका।इस मौके पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद बुलंदशहर डॉ. भोला सिंह, विधायक विमला सोलंकी, रविंद्र भड़ाना, गुड्डू पंडित, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, मीनाक्षी सिंह आदि मौजूद रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचते ही खुर्जा से भाजपा नेत्री मीनाक्षी सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के साथ नितिन गडकरी का स्वागत किया। इस दौरान विधायक विमला सोलंकी, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, होशियार सिंह, इंजी. राजीव राघव, डॉ. सतीश शर्मा, चौधरी जयप्रकाश सिंह, संजय शर्मा, आशीष वत्स, पालिकाध्यक्ष पिंकी गर्ग, हितेश गर्ग, अजय त्यागी, लक्ष्मीराज सिंह, कृष्णकांत वार्ष्णेय, सुशील कंसल, हिमांशु शर्मा, आनंद चौधरी, ऋषिपाल सिंह, सुनील शर्मा, अनिल चरौरा, रजनी त्यागी, शरद त्रिवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, रामअवतार शर्मा, धर्मेंद्र काली आदि मौजूद रहे।

‘अखिलेश तुम मांगों, मैं देने से पीछे नहीं हटूंगा’
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हें जितनी रोड चाहिए, उतनी मांग लो। मैं देने में पीछे नहीं हटूंगा। यदि और रोड चाहिए तो दिल्ली आ जाना, मै और दे दूंगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में हम उत्तर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे।

हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा है कि वाटरपोर्ट और बसपोर्ट बनाने के लिए हमें जमीन दो। मुनाफा हुआ तो 50-50 फीसदी बंटेगा और नुकसान हुआ तो हम वहन करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री काम की रफ्तार को बढ़ने ही नहीं दे रहे हैं।

दो लाख करोड़ से होगा सड़क और जल यातायात मार्ग पर काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में सड़क मार्ग, जल मार्ग, वाटरपोर्ट, बसपोर्ट आदि पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। सड़क मार्ग को ऐसा किया जाएगा कि यात्रा सुगम हो सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमने करप्शन फ्री सिस्टम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी ठेकेदार ने काम ठीक नहीं किया तो वह उसे डंफर के नीचे दबाने की चेतावनी देते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काम से समझौता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। बस कमी है तो इच्छाशक्ति की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में हम भारत को महाशक्ति बनाएंगे। डिजीटल इंडिया, मेक इन इंडिया से भारत की तस्वीर बदल जाएगी।

सड़क दुर्घटना रोकने पर खर्च होंगे 11 हजार करोड़
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसी को सड़क पर नहीं मरने देंगे। रोड सेफ्टी के उपर सरकार काम कर रही है। रोड सेफ्टी के लिए 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। एक्सीडेंट स्पॉटों पर सुधार किया जाएगा। जब यह काम हो जाएगा तो मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि रोड पर कोई नहीं मर सकेगा।

जाम खुलवाने में छूटे पुलिस के पसीने
कार्यक्रम समाप्त होते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ निकली। इससे नुमाइश से डीएम रोड, कालाआम रोड, कचहरी रोड, अनूपशहर अड्डा रोड, शिकारपुर बाईपास आदि पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।  


शाहजहांपुर में किया एनएच का शिलान्यास
पुवायां/शाहजहांपुर(ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को मैगलगंज-मोहम्मदी-पुवायां-बंडा-पूरनपूर के करीब 105 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि एक अक्तूबर से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed