फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   In Bulandshahr a street vendor beaten to death for asking Rs 30 for chhole-kulcha

30 रुपये के लिए मर्डर: हत्यारे ने पहले खाए एक प्लेट छोले-कुल्चे, पैसे मांगने पर भड़का; डंडे से मारकर ले ली जान

Sat, 06 Sep 2025 06:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 06:10 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और परिजनेां को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
In Bulandshahr a street vendor beaten to death for asking Rs 30 for chhole-kulcha
मृतक रवि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस में शुक्रवार को छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाने वाले रवि कुमार को पड़ोसी से कुल्चे के 30 रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने रेहड़ी संचालक पर अपने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए रवि की शनिवार सुबह नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

गांव कुड़वल बनारस निवासी श्रीपाल सिंह ने देहात कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गांव के ही गेट के पास छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी रेहड़ी के सामने ही गांव निवासी एक व्यक्ति सब्जी की दुकान करता है। गत चार सितंबर को आरोपी सब्जी विक्रेता ने उनके पुत्र की रेहड़ी से छोले-कुल्चे की एक प्लेट मंगाकर खाई थी, जिसके 30 रुपये उसने उधार कर दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर यानि शुक्रवार की सुबह उनके पुत्र रवि ने आरोपी से छोले-कुल्चे के अपने 30 रुपये मांगे। जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोनों पुत्रों को भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने रवि पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन

शोर शराबा होने पर रवि के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा, उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान गांव के कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद आरोपी मौके से हटे। आरोप है कि आरोपियों ने रवि को सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां, भी देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, शनिवार सुबह करीब नौ बजे रवि की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और परिजनेां को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शनिवार शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था। 

मामले में तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात भी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। -ऋजुल कुमार, एएसपी नगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed