फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   illegal mining

माफियाओं ने अपनाया के नया फंडा, रास्ते को खोदकर कर रहे अवैध खनन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
माफिया ने अपनाया नया फंडा, रास्ते को खोदकर कर रहे अवैध खनन
विज्ञापन

बुलंदशहर। खनन माफिया अब अवैध खनन के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। माफिया अब रास्ते को खोदकर रात के अंधेरे में खनन कर रहे हैं। रास्ता खुदा होने के कारण माफिया पर शिकंजा कसने में परेशानी हो रही है। खनन विभाग ने भी रात के अंधेरे में छापेमारी शुरू की है। अनूपशहर थाना क्षेत्र में अवैध खनन करते दो जेसीबी और दो डंपर को जिला खनन अधिकारी ने सीज किया है।
पुलिस और प्रशासन को चकमा देने के लिए खनन माफिया रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनन करने में लगे हुए हैं। गंगा खादर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है। सोमवार को जिला खनन अधिकारी को सूचना मिलनी कि अनूपशहर क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जिला खनन अधिकारी ने रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कर्णवास से लेकर अनूपशहर क्षेत्र में छापेमारी की गई। अवैध खनन करते हुए जिला खान अधिकारी ने दो जेसीबी मशीन और दो डंपर पकड़े हैं, जिन्हें अनूपशहर थाने में सीज कराया गया है। इसके अलावा चोला क्षेत्र में भी एक 22 टायरा हाईवा को अवैध खनन में पकड़ा है। इससे पूर्व भी खनन विभाग ने 18 वाहनों को अवैध खनन में सीज किया था।
विज्ञापन

माफिया द्वारा खोदे गड्ढे में गिरे अधिकारी
रात में जब खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने खनन अधिकारी पहुंचे तो रास्ते में गड्ढे किये हुए थे। अंधेरे में खनन अधिकारी गिर गए। जिससे उनके पैर में मोच आ गई। इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अनूपशहर थाना क्षेत्र में दो जेसीबी और दो डंपर को अवैध खनन में सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
डॉ. दीपक, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed