{"_id":"58766b9a4f1c1b7940ba7d22","slug":"if-no-roads-will-boycott-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनी तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनी तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण न होने के विरोध में प्रदर्शन करते रतनपुर के ग्रामीण।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में जर्जर सड़क न बनने से क्षुब्ध रतनपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव रतनपुर से लेकर पर्वाना तक दो किमी की सड़क एक दशक से जर्जर है। रतनपुर गांव के बीच सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए है। पानी निकासी का समाधान न होने के चलते गांव का पानी उन गड्ढों में भरा रहता है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर सर्वसम्मति से चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पूरे गांव के मुख्य मार्ग पर काले झंडे और बैनर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन में मामचंद, रामसिंह, ओमप्रकाश सिंह, नोबत सिंह, प्रेम बाल्मीकि, हरपाल सिंह, राजकुमार जाटव, जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, अंतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन