{"_id":"5c0bebd2bdec22418c7a87eb","slug":"if-i-do-not-get-justice-than-i-will-do-suicide-in-front-of-assembly-says-amarjit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसाः मृतक सुमित के पिता ने कहा- नहीं मिला इंसाफ तो विधानसभा के सामने करूंगा आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसाः मृतक सुमित के पिता ने कहा- नहीं मिला इंसाफ तो विधानसभा के सामने करूंगा आत्मदाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुमित (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
स्याना बवाल के दौरान गोली लगने से सुमित की मौत के मामले में सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि यदि उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिला और उसके कातिलों को सजा नहीं हुई तो वह विधानसभा के सामने आत्मदाह करेंगे। अभी प्रशासन और शासन के आश्वासन पर चुप हूं।
वहीं, सुबोध कुमार को गोली मारने के आरोपी जीतेंद्र मलिक ऊर्फ जीतू फौजी का भाई अब उसके बचाव में सामने आ गया है। जीतू के बड़े भाई धर्मेंद्र मलिक जो खुद आर्मी जवान हैं का कहना है कि उनका भाई षड्यंत्र का शिकार हो रहा है।
धर्मेंद्र का कहना है कि उनका भाई जीतू इंस्पेक्टर के कत्ल में शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके पास सबूत हैं कि उनका भाई उस दिन घटना वाली जगह पर मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा, मेरी मुख्यमंत्री से गुजारिश है कि वह मेरी मदद करें।
विज्ञापन
जीतू के भाई धर्मेंद्र ने ये भी कहा कि, मैं अपने भाई को निर्दोष साबित करने के लिए यहां आया हूं और जब तक मैं उसे निर्दोष साबित नहीं करवा दूंगा तब तक ये वर्दी नहीं उतारूंगा।