Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality could deteriorate again starting today.

Delhi NCR News: आज से फिर बिगड़ सकती है हवा की सेहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
17 से 19 नवंबर तक मौसम प्रदूषकों के फैलाव के अनुकूल नहीं रहेगा
विज्ञापन



संंवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी की हवा में सुधार के बाद एक बार फिर प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 से 19 नवंबर तक मौसम प्रदूषकों के फैलाव के अनुकूल नहीं रहेगा। हवा की रफ्तार कम होने और वेंटिलेशन इंडेक्स में गिरावट के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रह सकता है। 18 नवंबर को यह घटकर 4000 और 19 नवंबर को 3000 रहने का अनुमान है। इस दौरान मिक्सिंग डेप्थ में भी कमी आएगी। इससे वातावरण में मौजूद प्रदूषकों के फैलने की क्षमता प्रभावित होगी और हवा की गुणवत्ता बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

इससे पहले 15 नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज किया गया था, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं, 16 नवंबर को आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान था। इस दिन वेंटिलेशन इंडेक्स 15,000 रहने की संभावना थी, जो प्रदूषकों के फैलाव के लिहाज से अनुकूल स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन का पूर्वानुमान
तारीख वेंटिलेशन इंडेक्स न्यूनतम तापमान
17 नवंबर 6000 13-15 डिग्री
18 नवंबर 4000 12-14 डिग्री
19 नवंबर 3000 12-14 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed