Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thousands of devotees thronged six puja pandals at Wazirabad Ghat; poor lighting caused inconvenience.

Delhi NCR News: वजीराबाद घाट पर छह पूजा पंडालों में उमड़े हजारों श्रद्धालु, कम रोशनी से हुई परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
- नदी किनारे कई स्थानों पर पर्याप्त लाइट नहीं होने से लोगों को हुई असुविधा
विज्ञापन

- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में माइक की आवाज भी रही धीमी

- साउंड सिस्टम ठीक नहीं होने से लोकगीतों का आनंद भी नहीं ले सके श्रद्धालु

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। वजीराबाद घाट पर छठ महापर्व के दौरान आस्था का बड़ा जनसैलाब उमड़ा। यहां छह पूजा पंडाल सजाए गए थे जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर पूजा और छठ के पारंपरिक गीतों के बीच उत्सव का माहौल रहा लेकिन व्यवस्थाओं को लेकर कुछ लोगों को परेशानी भी हुई। श्रद्धालुओं के मुताबिक नदी किनारे कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। शाम के समय अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रशासन की ओर से मंडलियां पहुंचने के बावजूद माइक की आवाज धीमी रहने से कार्यक्रमों का उत्साह भी कुछ फीका रहा।


घाट पर पहुंचे लोगों का कहना था कि छठ पूजा के दौरान शाम और सुबह दोनों समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी किनारे पहुंचते हैं। ऐसे में पूरे घाट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था जरूरी है। कुछ स्थानों पर लाइट कम होने से लोगों को रास्ता देखने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed