फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Identification of Naubatram by hand and Babita by long hair

Bulandshahar News: हाथ से नौबतराम और लंबे बालों से हुई बबीता की पहचान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Identification of Naubatram by hand and Babita by long hair
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  - फोटो : bulandshahr
बुलंदशहर। अवैध फैक्टरी में हुए विस्फोट में मारे गए नौबतराम की पहचान घटनास्थल से 400 मीटर दूर मिले हाथ और बबीता की पहचान लंबे बालों से कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम भी करा लिया था लेकिन शिनाख्त पुख्ता नहीं होने की वजह से मौत की पुष्टि राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद की गई। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

नयागांव स्थित अवैध रूप से संचालित फैक्टरी में हुए विस्फोट में मारे गए सात में से पांच लोगों के आधे अधूरे शव बरामद होने पर उनकी शिनाख्त हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि फैक्टरी मालिक विनोद की पत्नी बबीता और मामा नौबतराम लापता हैं। वह दोनों भी फैक्टरी पर ही मौजूद थे। अवशेष करीब आधा किलोमीटर दूर तक फैलने की वजह से उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने खेतों से बटोरे गए शवों के अवशेषों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया था। जहां एक बैग में मौजूद हाथ के अवशेष से नौबतराम की शिनाख्त हुई। सिर के बालों से बबीता की पहचान हुई। इसके बाद अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। पुख्ता रूप से शिनाख्त के लिए पुलिस ने शवों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लैब भेज दिया था। नगर कोतवाल का कहना है कि जल्द ही डीएनए रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed