फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband absconds after locking wife's dead body in room

Bulandshahar News: पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हुआ पति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पत्नी के शव को पति कमरे में बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे से शव को बाहर निकलवाया। जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार के जनपद मधुबनी निवासी इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी प्रियंका (25 वर्ष) के साथ सरकारी कॉलोनी गोपालपुर में किराये के मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि प्रियंका काफी दिनो से बीमार चल रही थी। इंद्रजीत सोमवार की देर रात पत्नी का उपचार करा कमरे पर आया था। पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह कमरे का ताला बंद था। काफी देर तक ताला नहीं खुलने पर, जब कमरे में झांक कर देखा तो महिला फर्श पर पड़ी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि महिला कमरे में मृत पड़ी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला कि महिला काफी दिनों से बीमार थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा।मृतका के पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed