{"_id":"5867ebdd4f1c1b741aeeef2f","slug":"hunger-strike-for-farm-loan-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कर्ज माफी के लिए भूख हड़ताल पर कर्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की कर्ज माफी के लिए भूख हड़ताल पर कर्नल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
कर्जा माफ
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक फौजी बेटे ने किसानों से कंधा मिला लिया है। किसानों का कर्जा माफ कराने की मांग को लेकर रिटायर्ड कर्नल और राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के सिपाही ने तहसील के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उसका कहना कि सरकार जब उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकती है तो किसानों का क्यों नहीं? रसूलपुर निवासी रिटायर्ड कर्नल जयप्रकाश सिंह सरदार बीएम सिंह की पार्टी राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार शाम से शिकारपुर तहसील भवन के सामने उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
उनका कहना है देश की लोगों की सेवा करने वाले किसान और सीमा की रक्षा करने वाले फौजी की तरफ सरकारों का ध्यान नहीं है। देश के पूंजीपतियों को करोड़ों का लाभ देकर सरकार उनका कर्जा माफ कर देती है जबकि किसान कर्ज के बोझ तले लगातार दबता चला जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका धरना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदल चुका है, जो जारी रहेगा। उनके साथ चौधरी वीरसिंह, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र, हरेंद्र, प्रहलाद सिंह, अजयपाल सिंह, रोहताश, रामपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, बुंदा खां, बीरेंद्र सिंह आदि लोग धरने पर बैठे।