{"_id":"6a3eae95494214e35402339b","slug":"hundreds-of-bighas-of-maize-crops-have-withered-due-to-the-lack-of-water-in-the-distributary-canal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-158239-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रजवाहे में पानी न आने से सैकड़ों बीघा मक्का की फसल सूखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रजवाहे में पानी न आने से सैकड़ों बीघा मक्का की फसल सूखी
विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के अमरपुर में किसानों की सूखी पड़ी फसल। संवाद
खानपुर। गांव रानापुर, थौना, अमरपुर, कमालपुर और रघुनाथपुर सहित दर्जनों गांवों से होकर गुजरने वाला रजवाहा कई महीनों से सूखा पड़ा है। समय पर पानी न मिलने से सैकड़ों किसानों की मक्का की फसल सूख रही है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण खेत में खड़ी फसल पानी के आभाव में सूखने लगी है।
अमरपुर निवासी रमेश, पृथ्वी, सूरज ने बताया कि मक्का की फसल इस समय सिंचाई की सबसे अधिक आवश्यकता वाले दौर में है। रजवाहे में पानी नहीं होने से उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। तेज धूप के कारण फसल तेजी से सूख रही है। ग्रामीण लाला, राकेश और रमेश, प्रिंस, अमित ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले विभागीय अधिकारियों से रजवाहे में पानी छोड़ने की मांग की थी।
शिकायत के बाद मात्र एक दिन के लिए पानी छोड़ा गया। प्रवाह कम होंने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच सका। किसानों का आरोप है विभागीय अधिकारी पानी की समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। यदि जल्द पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया तो दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा मक्का की पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से रजवाहे में नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने की मांग की है।