{"_id":"69a07d758d01c131d108ab92","slug":"hpv-vaccine-will-be-administered-to-adolescent-girls-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-149350-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशोरियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशोरियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए शासन ने एचपीवी ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लांच की है। इसकी बाजार में कीमत 10 हजार रुपये है लेकिन जल्द ही सरकारी चिकित्सालयों में यह निशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए पिछले सप्ताह जिले के स्वास्थ्य अफसरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वैक्सीन मिलने के बाद शिक्षा विभाग की मदद से 14 से 15 साल की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
किशोरियों को कैंसर से बचाने के लिए शासन ने एचपीवी वैक्सीन निशुल्क लगाने की पिछले माह घोषणा की थी। जिसका सबसे बड़ा फायदा गरीब परिवार के लोगों को होगा। क्योंकि बाजार में वैक्सीन की कीमत 10 हजार रुपये होने से अधिकांश अभिभावक वैक्सीन नहीं खरीद पाते। वहींं, विभाग के पास बीमारी से बचाव के लिए कोई वैक्सीन नहींं थी। लेकिन अब जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में इस वैक्सीन को निशुल्क लगाया जाएगा।
इस वैक्सीन के लगाने से 90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग किशोरियों का पता लगाने के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग लेगा। इसके बाद आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किशोरियों का पता लगाने के लिए सर्वे करेंगी। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा और इसका डाटा यूवीन पोर्टल पर दर्ज होगा।
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लांच हो गई है। जल्द ही जिले में 14 से 15 साल की किशोरियों को यह निशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। - डॉ. हरेंद्र बंसल, डिप्टी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी