फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Household waste will become compost, 100 families will get compost boxes

Bulandshahar News: घर का कचरा बनेगा खाद, 100 परिवारों को मिले कंपोस्ट बॉक्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Household waste will become compost, 100 families will get compost boxes
अनूपशहर में एक परिवारों को कंपोस्ट बॉक्स उपलब्ध कराती पालिका की टीम। संवाद
नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पहल की है। पालिका ने 100 परिवारों को घरेलू कचरे से खाद बनाने के लिए कंपोस्ट बॉक्स दिए हैं। इससे घर में खाद बन सकेगी। लोग एक महीने में करीब 500 किलो खाद तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीपीएस पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुकेश गुप्ता को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वह नगरपालिका कर्मचारी निशु और राजा के साथ रोजाना कस्बे में जाते हैं। टीम प्रतिदिन करीब 12 लोगों को कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्रेरित करती है। पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चल रहा है। सूर्यांश प्रताप इसका प्रतिदिन निरीक्षण करते हैं।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता के अनुसार 100 कंपोस्ट बॉक्स से एक महीने में करीब 500 किलो खाद तैयार होगी। कंपोस्ट खाद बनने में एक महीना लगता है। लिक्विड खाद एक सप्ताह में तैयार हो जाती है। यह खाद बागवानी और टेरेस गार्डन के लिए बेहद उपयोगी है। इस खाद से पौधों की वृद्धि तेज होती है और कीड़े नहीं लगते है। साथ ही गीले और सूखे कचरे का निपटारा भी हो जाता है। डॉ. मुकेश गुप्ता और नगरपालिका कर्मचारी विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को जैविक खाद के उपयोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed