{"_id":"66e7131bd62d3f0b28095dd2","slug":"house-caught-fire-due-to-puja-lamp-loss-worth-lakhs-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121978-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पूजा के दीपक से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पूजा के दीपक से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। पूजा के दीपक से घर में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घर से धुआं उठता देखकर मकान मालिक ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नगर के मोती बाग क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक मकान से धुआं उठता देखकर लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक संजीव कुमार ने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर भूपेंद्र कुमार किराए पर रहते हैं। भूपेंद्र एक दूध की फ्रेंचाइजी लेकर व्यापार करते हैं। बताया कि रविवार को पूजा करने के बाद भूपेंद्र ने दीपक जलाया था और मकान बंद कर काम पर चले गए। इसी दौरान दीपक से पास में ही रखे रजाई, गद्दे समेत अन्य सामान में आग लग गई।
धुआं निकलने पर आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद भूपेंद्र को फोन करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 12.30 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में आग लगने के कारण रजाई-गद्दे के साथ कपड़े, कूलर, पंखा समेत लाखों रुपये का अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि गनीमत रही कि आग लगने के दौरान कोई व्यक्ति घर पर नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।