फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   House blown up in blast, 70-year-old woman injured, condition critical

Bulandshahar News: धमाके में उड़ा घर, 70 वर्षीय महिला झुलसी, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
House blown up in blast, 70-year-old woman injured, condition critical
कोतवाली देहात के गांव औरंगपुर मीरपुर में विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त दीवार व छत। संवाद
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव औरंगपुर मीरपुर में रविवार तड़के गैस सिलिंडर लीकेज से एक घर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

धमाका इतना भीषण था कि घर का लिंटल समेत दो दीवारें ढह गईं, मकान के अन्य हिस्सों की दीवारों में दरारें आ गईं और पूरा मकान हिल गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव औरंगपुर मीरपुर निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी मां दयावती (70) प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उठीं और रसोई में चाय बनाने के लिए गईं। रसोई में रातभर सिलिंडर से गैस रिसाव होता रहा। इससे कमरा पूरी तरह गैस चैंबर में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही दयावती ने माचिस जलाई, जोरदार धमाके के साथ कमरा आग की लपटों में घिर गया और घर का लिंटल समेत दो दीवारें गिर गईं।
धमाका इतना तेज था कि पास-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर दयावती को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। पूरे घर में दरारें पड़ गईं और रसोई पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
प्रदीप ने बताया कि उन्होंने 18 सितंबर को नया सिलिंडर मंगाया था लेकिन इसका उपयोग तीन दिन पहले ही शुरू किया गया। शुरू से ही गैस लीकेज की समस्या सामने आ गई थी। परिवार ने गैस एजेंसी को इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन एजेंसी की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

यदि समय रहते एजेंसी से लीकेज सही करने के लिए किसी को भेजा जाता तो यह हादसा नहीं होता। परिजनों और ग्रामीणों ने गैस एजेंसी की घोर लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है और प्रशासन से एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed