फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   highway jam for arrest in accident in whichone died on the spot

ट्रक से कुचलकर दूधिए की मौत, हाईवे जाम

Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
highway jam for arrest in accident in whichone died on the spot
जाम - फोटो : अमर उजालाॅ
गंगापुल पर रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर दूधिये की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने हादसा करने वाले ट्रक के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्टेट हाइवे पर गंगापुल जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसपी देहात सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घंटेभर बाद एसपी देहात के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।


संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव दीपपुर डांडा निवासी युवक अर्जुन अपनी बाइक से अनूपशहर दूध डालकर वापस लौट रहा था। गंगापुल पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। अर्जुन बाइक के साथ ट्रक में फंस गया और करीब तीस फुट तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद  ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। उसके शव की हालत देख कर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने ड्राइवर को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुल पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की भी कोशिश की। मौके की नजाकत को देखते हुए अहार, जहांगीराबाद, डिबाई और रजपुरा से पुलिस बल बुला लिया गया। बूदांबांदी के बीच एसपी देहात पंकज पांडे भी पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।


मृतक युवक अर्जुन पुत्र प्रहलाद के चाचा ने सड़क हादसे की रिपोर्ट अनूपशहर कोतवाली में दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि  पिता के हार्ट पेंशेंट होने की वजह से चार बहनों और दो भाइयों में अर्जुन ही परिवार का  पालनहार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed