फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   highway jam against police

पुलिस के खिलाफ हाईवे जाम

Sat, 11 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना Updated Sat, 11 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
highway jam against police
हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार युवक को कुचलने वाले खनन के कैंटर से बालू उतरवाने से शनिवार को सेहल के लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। पुलिस पर खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाकर लोगों ने गढ़-स्याना मार्ग पर जाम लगाकर दो घंटे तक हंगामा किया। सीओ चितरंजन चौहान ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



पूठ में गंगा किनारे सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के मानकों को ताक पर रखकर बालू का खनन हो रहा है। ग्रामीण पुलिस पर खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते रहे हैं। पूठ से बालू भरकर ले जा रहे कैंटर से कुचलकर आठ जून को सेहल निवासी बाइक सवार गौरव 22 वर्ष को लोंगा सराय के पास मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने पीछा कर बालू से भरे इस केंटर सहित दर्जनों बालू भरे वाहनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने रातोंरात इस कैंटर में भरे बालू को उतरवाकर गायब करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता लगते ही सेहल सहित आसपास के  गांवों के सैकड़ों ग्रामीण और महिला-बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर नहर चौकी पर पहुंच गए। लोगों ने गाड़ी से बालू उतरवाने के विरोध में गढ़-स्याना रोड पर जाम लगा दिया। सुनील, रमेश, विजय सिंह, राजपाल, तेजबीर का कहना है कि पुलिस कस्टडी में खड़ी गाड़ी से बालू गायब कराया जाना गंभीर मामला है।

खनन माफिसा से साजिश में शामिल पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही स्याना सीओ चितरंजन चौहान और तहसीलदार इदरीस अहमद मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को समझाया।


तब कहीं जाकर गुस्सा शांत होने पर ग्रामीण वापिस लौट आए। जाम लगने से बुलंदशहर-गढ़ जाने वाले लोगों को घंटों तक धूप में खड़े रहना पड़ा। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि खनन शुरू कराया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed