फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   High mast lights will be installed in 52 wards of District Panchayat

Bulandshahar News: जिला पंचायत के 52 वार्डों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
High mast lights will be installed in 52 wards of District Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला पंचायत के सभी 52 वार्डों में हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से शासन से लाइटों की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 150 लाइटें आएंगी।


जिले के गांवों को रोशन करने के लिए जिला पंचायत की ओर से लाइटें लगवाई गई थी। जिले के 700 से अधिक गांवों में लगवाई गई एलईडी लाइटों से जिला पंचायत सदस्य और जनता संतुष्ट नहीं थी। जिसके चलते जिला पंचायत की ओर से गांवों में हाईमास्ट लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। अधिकारियों ने शासन ने हाईमास्ट लाइटें उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया है। बताया जा रहा है कि शासन की ओर से पहले चरण में 150 हाईमास्ट लाइटें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जबकि दूसरे चरण में करीब 500 लाइटें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला पंचायत की ओऱ से प्रयास किया जा रहा है कि गांवों में सार्वजनिक चौराहों के साथ मंदिर, मस्जिदों समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर लाइट लगाई जाए। मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी धर्मजीत त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही पहले चरण में करीब 150 लाइटें मिलेंगी। इन लाइटों को लगवाने के बाद और लाइटों की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed