फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hello... Chief Minister is on the line, talk

Bulandshahar News: हेलो... मुख्यमंत्री लाइन पर हैं बात करो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hello... Chief Minister is on the line, talk
बुलंदशहर। हेलो.. जनपद में सौ से अधिक प्राइवेट अस्पताल, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। ये धमकी भरी फोन कॉल किसी विक्रांत चौधरी नाम के युवक ने सीएमओ को सीयूजी नंबर पर दीहै। यही नहीं आरोपी ने सीएमओ को मुख्यमंत्री तक का रौब दिखा डाला। इस पर सीएमओ ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मंजू अग्रवाल ने बीते दिनों एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी को उनके सीयूजी नंबर पर सुबह लगभग 10:15 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई थी। आरोपी कॉलकर्ता ने अपना नाम विक्रांत चौधरी बताया था। आरोपी फोन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रौब झाड़ते हुए उन्हें धमकी दे रहा था। आरोपी ने कहा कि जनपद में 100 से अधिक प्राइवेट अस्पताल, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। जिन्हें अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही उसने एक न्यूज पेपर की कटिंग भी भेजी। अवैध रूप से अस्पताल, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यही नहीं आरोपी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाइन पर हैं इनसे बात करो। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि आप मुझे जानती नहीं हो, मेरे बारे में एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार से पता कर लेना। आरोपी ने इसके बाद उनको करीब चार बार और कॉल की, उस पर भी उन्हें धमकाया गया। धमकी मिलने के बाद सीएमओ ने फोन पर एसएसपी को घटना से अवगत कराया और एसएसपी से मुलाकात कर उनको तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर आरोपी की सही पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed