{"_id":"585c0b884f1c1ba107e3a130","slug":"heavy-vehicles-who-suffered-two-bike-riders-without-helmet-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों की चपेट में आए बिना हेलमेट पहने दो बाइक सवार, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों की चपेट में आए बिना हेलमेट पहने दो बाइक सवार, मौत
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के गांव नैथला के पास यूरिया से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक के चचेरे भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव घवरा थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर निवासी मोहित शर्मा (18) पुत्र राजवीर भट्टा पारसौल में रहने वाली अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई करता था। बृहस्पतिवार दोपहर स्याना के खाद मोहननगर में रहने वाले किसी रिश्तेदार को बाइक से लेने जा रहा था। गांव नैथला के पास यूरिया से भरे ट्रक ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मोहित के चचेरे भाई रमन शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खुर्जा में बोलेरो ने रौंदा मृतक की शिनाख्त नहीं
शाहपुर मोड़ पर बुलेरो ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे शाहपुर मोड़ पर बाइक और बुलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।