{"_id":"cbdd17f5104771304efa03f73a1bc3fd","slug":"heavy-road-jam-due-to-encrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण और अवैध पार्किंग गांधी रोड पर जाम लगा रहे हैं। शनिवार को पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। आलम यह रहा कि गांधी रोड समेत मुख्य बाजारों में वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं।
हालत इतनी बिगड़ गई कि जाम खुलवाने के लिए खुद कोतवाल को मोर्चा संभालना पड़ा। तब कही जाकर शाम तक जाम से लोगों को निजात मिल सकी।
नगर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन, अतिक्रमण और भारी वाहनों की एंट्री जाम का कारण बन रहे हैं। शनिवार को भी खुर्जा गेट से लेकर कचहरी रोड, जेवर अड्डा, गांधी रोड, कबाड़ी बाजार चौराहा, ककराला और सिटी स्टेशन तक भारी जाम लगा रहा।
रही सही कसर स्कूली वाहनों ने पूरी कर दी। पूरे दिन वाहन रेंगते रहे। मिनटों का सफर लोगों को घंटों में तय करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जाम रोकने को बैरियर भी हुए नाकाम
नगर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश को रोक लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से जेवर अड्डा चौराहा और कबाड़ी बाजार चौराहे पर दो बैरियर लगाए गए थे। लेकिन नो इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश के चलते प्रतिदिन जाम की स्थित बनी रहती है।