फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heatstroke, sick people reaching hospital

Bulandshahar News: गर्मी की मार, अस्पताल पहुंच रहे बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Heatstroke, sick people reaching hospital
बुलंदशहर। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से जिले में डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं। तेज धूप में घर से बाहर निकल रहे लोग गर्मी के प्रकोप से बीमार होने लगे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन उल्टी, दस्त, वायरल समेत अन्य बीमारियों के 1200 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में करीब 1200 मरीजों ने प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि बेटी को पिछले कई दिनों से उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में उपचार कराने के लिए लेकर आया हूं। मरीज अनिल ने बताया कि घर से बाहर निकलने पर चक्कर आने लगते हैं। चिकित्सक को दिखाकर दवाएं ले ली हैं। अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों चलते-चलते अचानक बेहोश हो जाने, प्यास अधिक लगने, मुंह सूखने के अलावा उल्टी-दस्त के अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सभी को परामर्श एवं दवा के साथ बचाव की सलाह दी जा रही हैं। तेज धूप में लोग घरों से बाहर न निकलें, सिर पर कपड़ा बांधकर निकलें, पानी अधिक पीएं और खान-पान पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
गर्मी बढ़ने पर ओपीडी में उल्टी, दस्त, वायरल समेत अन्य बीमारियों के मरीज भी बढ़े है। प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज परामर्श लेने आ रहे है। हालत गंभीर होने पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed