{"_id":"682f5830b5361925660234ea","slug":"health-department-became-alert-again-after-seeing-corona-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-134373-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोरोना को देख फिर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोरोना को देख फिर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिलने के बाद वहां से आने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। एहतियात देख विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिले में महाराष्ट्र से आने वालों की सूचना देने के लिए एक बार फिर से कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाएगा।
महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट जेएन.1 के मामले मिलने के बाद सक्रियता बढ़ा दी गई है। फिलहाल तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में नए वैरिएंट के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि इन मरीजों की स्थिति सामान्य रहने पर अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। विशेषज्ञ एहतियात बरतने, टीकाकरण की निगरानी और जांच क्षमता बनाए रखने पर जोर दे रहे हैं।
इसको देख जिले में भी तैयारियां शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि नए वैरिएंट से घबराने वाली बात नहीं है। सर्दी, जुकाम एवं नजला वाले लोग एहतियात बरतें। पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें। तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए दोबारा कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाएगा।