फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Health center

आधुनिक बनेंगे जिले के 61 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Health center
आधुनिक बनेंगे जिले के 61 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एक परिसर में गंभीर रोगों का इलाज
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए जिले में 61 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू करने की सौगात दी है। इन सेंटरों पर ओपीडी के साथ, शुगर, उच्च रक्तचाप समेत अन्य गंभीर बीमारियों की जांच होने लगेगी। आधुनिक तरीके से ग्रामीणों का दूर बैठे विशेषज्ञ इलाज कर सकेंगे। वहीं, सिकंदराबाद में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए सीएमओ ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए सीएचसी अधीक्षक से प्रस्ताव मांगा है।
जिले में दूरदराज के गांव में रहने वाले मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उमड़ने वाली भीड़ को कम करने के लिए शासन द्वारा वर्ष 2018 में उपकेंद्राें को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की सौगात दी थी। जिले में अब तक 119 उपकेंद्रों को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, अब शासन ने 61 और उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील करने के आदेश जारी किए हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के पीछे शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने ही गांव में प्राथमिक उपचार मिल सके। इसके साथ ही सुरक्षित प्रसव, किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन और टीकाकरण आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना से लोगों को केंद्रों पर ही विशेषज्ञ चिकित्सक तो मिलेंगे ही, साथ ही जरूरी दवाएं भी मुहैया होंगी। इसका लाभ खासकर ऐसे गरीब मरीजों को मिलेगा जो अच्छे चिकित्सकों से उपचार कराने में आर्थिक रूप से असमर्थ हैं।
विज्ञापन

एक ही परिसर में मिलेगा सभी उपचार
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए जिले के 61 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चयनित किया गया है। इनमें स्क्रीनिंग विधि से कैंसर, आंखों की जांच समेत सभी प्रकार के मरीजों की जांच की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों को उपचार के लिए अलग से विशेषज्ञ चिकित्सक, वार्ड ब्वॉय, स्टाफ नर्स समेत अन्य कर्मियों की तैनाती होगी। वेब कैम के माध्यम से गंभीर मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण बाहर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित होने के बाद सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर योग से निरोग होने के लिए कक्षाएं चलाई जाएंगी। योग प्रशिक्षक समयबद्ध तरीके से मरीजों व अन्य लोगों को नियमित रूप से योग के बारे में जानकारी देंगे। इसके लिए योग प्रशिक्षकों की भी तैनाती शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

119 में 67 हो चुके हैं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील
डीसीपीएम कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 29 का कार्य पूर्ण हो चुका है और एक का होना बाकी है। वर्ष 2019-20 में 89 उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की अनुमति मिलने पर 38 उपकेंद्र पर कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष में कार्य चल रहा है। वहीं, अब शासन ने 61 और उपकेंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने की मंजूरी दी है। बताया कि अब तक शासन से 12 करोड़ रुपये का बजट आ चुका है।
हादसे में घायल की जान बचाने को बनेगा ट्रॉमा सेंटर
एनएच-91 सिकंदराबाद से होकर गुजरता है। सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवेे की लंबाई करीब 20 किमी है। हाईवे पर यातायात अधिक होने और वाहनों की गति तेज होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कभी-कभी हादसे में वाहन सवारों की हालत गंभीर हो जाती है। सीएचसी पर हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन के न होने के कारण गंभीर रूप से घायलों को तत्काल उपचार नहीं मिल पाता है। सुविधा के अभाव में गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल या हायर मेडिकल सेंटर रेफर करना पड़ता है। समय से उपचार न मिलने के कारण अधिकांश घायलों को उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ देने से मौत हो जाती है। उपचार के अभाव में लोगों की जान न जाए इसके लिए क्षेत्र के लोगों समेत जन प्रतिनिधियों द्वारा सीएमओ को अवगत कराया गया। वहीं, गत सप्ताह खुशहाल परिवार कार्यक्रम में पहुंचे सीएमओ डॉ. भवतोष शंखघर ने सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए सीएचसी प्रभारी से प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए सीएचसी पर जमीन उपलब्ध है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर सीएमओ कार्यालय भेज दिया जाएगा।

सिकंदराबाद सीएचसी पर ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए शासन को जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सकें। जिले के 61 स्वास्थ्य उपकेंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इन केंद्रों पर मरीजों की जांच के आधुनिक तरीके के प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा यहां योग कक्षाएं भी चलेंगी।
डॉ. भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्साधिकारी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed