{"_id":"603933858ebc3ee94f44e1ae","slug":"harsh-firing-bulandshahr-news-gbd214476641","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी के घर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी के घर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
डांस के दौरान फायरिंग करते हुए कुछ युवक।
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी के घर पहुंची पुलिस
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा सोशल साइट (फेसबुक) पर हर्ष फायरिंग करते हुए कुछ युवकों की वीडियो स्टेटस में लगाए जाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। किसी ने यह वीडियो युवक के स्टेटस से उठाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूछताछ करने युवक के घर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि यह वीडियो दो वर्ष पुराना है। युवक ने अपने अर्ध सैनिक बल में अंडर ट्रेनिंग दोस्त के स्टेटस से कॉपी कर लगाई है। बाद में पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपने स्टेटस पर हर्ष फायरिंग का वीडियो लगाया था। वीडियो में कुछ युवक एक हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो को किसी ने युवक के स्टेटस से उठाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार को हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस आननफानन में स्टेटस पर वीडियो लगाने वाले युवक के घर पहुंची। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने काफी देर तक युवक से वीडियो के बारे में पूछताछ की।
सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि युवक का एक दोस्त, जो अर्ध सैनिक बल में अंडर ट्रेनिंग है, ने वीडियो को अपने स्टेटस पर लगाया था, जहां से युवक ने वीडियो को कॉपी कर अपने स्टेटस पर लगा लिया। इसी दौरान किसी युवक ने वीडियो को स्टेटस से उठाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो वर्ष 2018 राजस्थान का है। इसका स्टेटस पर वीडियो लगाने वाले युवक या उसके साथी से कोई संबंध नहीं है, फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने वायरल की है।
विज्ञापन
वीडियो में छह-सात युवक आ रहे हैं नजर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब 25 सेकेंड के वीडियो में छह-सात युवक अपने-अपने हाथों में पिस्टल और बंदूक लेकर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणवी गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में कुछ युवक दोनाली बंदूक से खाली कारतूस भी अनलोड करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि यह राजस्थान का दो वर्ष पुराना वीडियो है, जिसे अब वायरल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वीडियो वायरल करनेे में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
- नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
पाबंदियों के बावजूद शौक बनता जा रहा हर्ष फायरिंग
हर्ष फायरिंग करने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके आर्म्स लाइसेंस को भी निरस्त कर देती है। इसके बावजूद भी लोग इस शौक से बाज नहीं आ रहे हैं। जनपद में भी हर्ष फायरिंग के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। हाल ही में सिंकदराबाद क्षेत्र में ही हर्ष फायरिंग के दो मामले सामने आए हैं। गत दो फरवरी को सिकंदराबाद क्षेत्र में मैच जीतने के बाद तमंचे से फायरिंग करते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। वहीं, दो जनवरी को भी सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक 13 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए नजर आया था। इस मामले में भी पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी।
इन धाराओं में होती है कार्रवाई
एसपी क्राइम कमलेश बहादुर ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक, या गैरकानूनी वीडियो और फोटो वायरल करता है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है। जबकि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो या फोटो अपडेट करता है तो उसके खिलाफ सर्वप्रथम आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है। आरोपी यदि लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कर रहा है तो उसके हथियार को जब्त कर 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा जाता है। यदि आरोपी अवैध असलहे का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जाती है।