{"_id":"650feb0eb054f75ea80b458a","slug":"harassment-of-elder-sister-by-holding-younger-one-hostage-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी को बंधक बनाकर बड़ी बहन से दुष्कर्म: स्कूल से लौटते समय आरोपियों ने की वारदात, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी को बंधक बनाकर बड़ी बहन से दुष्कर्म: स्कूल से लौटते समय आरोपियों ने की वारदात, तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 24 Sep 2023 01:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:24 PM IST
सार
पीड़िता की मां ने थाने पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गुलावठी थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों को तीन आरोपी किशोरों ने रास्ते में ही रोक लिया था। आरोपियों ने पास में ही स्थित एक आश्रम में ले जाकर छोटी बहन को बंधक बना लिया। जबकि एक आरोपी ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। छात्राओं की मां ने थाने में तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो नामजद नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
गुलावठी थाना क्षेत्र पीड़ित मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई थी। स्कूल जाकर पता चला कि स्कूल में एक अध्यापिका का देहांत हो गया है। इसके कारण स्कूल में छुट्टी कर दी गई। इसके बाद दोनों बेटियां पैदल ही घर लौटने लगीं। रास्ते में एक धार्मिक संस्था के आश्रम पर तीनों आरोपी खड़े थे। आरोपियों ने उसकी दोनों बेटियों का रास्ता रोक लिया और उन्हें पास ही स्थित एक आश्रम में ले गए। एक आरोपी ने बड़ी बेटी को आश्रम के अंदर ले जाकर एक कमरे में बंद कर लिया, और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जबकि दो आरोपी उसकी छोटी बेटी को कमरे के बाहर पकड़कर बैठे रहे।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने करीब पांच घंटे तक उसकी बेटियों को जबरन आश्रम में रखा। जब दोनों बेटियां घर आईं तो उन्होंने आपबीती बताई। पुलिस ने छात्राओं की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दोस्त हैं तीनों आरोपी
आश्रम में दुष्कर्म की घटना में नामजद तीनों आरोपी दोस्त हैं। एक आरोपी कक्षा दस का छात्र है, जबकि दूसरा कक्षा 11 का छात्र है। नामजदों में दो आरोपी नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक आरोपी के पीड़िता के साथ प्रेम संबंध हैं।
एक आरोपी के पिता हैं आश्रम के केयरटेकर
पुलिस की जांच में सामने आया कि एक आरोपी के पिता आश्रम के केयर टेकर हैं। उन्हीं के पास आश्रम की चाभी भी रहती है। गत 18 सितंबर को उनका बेटा उन्हें बिना बताए चाभी लेकर चला गया था। इस बात की उन्हें जानकारी बाद में हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात भी हुई थी। वहीं, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। एक आरोपी के पीड़िता के साथ प्रेम प्रसंग की बात जांच में सामने आई है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।