फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Haj pilgrims will be selected in the third week of January

Bulandshahar News: जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगा हज यात्रियों का चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims will be selected in the third week of January
बुलंदशहर। हज यात्रा 2024 के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में हज यात्रियों का चयन होगा। इसके बाद चयनित यात्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2024 के लिए कार्य योजना जारी कर दी है। हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी तक भरे जाएंगे। इसके बाद यात्रा पर जाने वाले आजमीन-ए-हज का चयन जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। कुरैशी ने बताया कि हज 2024 के लिए हज ट्रेनर का चयन जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। हज ट्रेनर की ट्रेनिंग फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में मुंबई में होगी। इसके बाद जिले में चयनित यात्रियों को नगर के ऊपर कोट स्थित मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया में संचालित जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र पर ट्रेनिंग दी जाएगी। हज यात्रा 2024 के लिए चयनित आजमीन-ए-हज को अग्रिम जमा धनराशि की रसीद, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और मूल पासपोर्ट अपने प्रदेश की राज्य हज समिति को 30 जनवरी तक भेजना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed