{"_id":"6526d518f9958f7427018f46","slug":"had-robbed-a-bank-to-live-a-life-of-luxury-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-218296-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शान ओ शौकत की जिंदगी जीने के लिए लूटा था बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शान ओ शौकत की जिंदगी जीने के लिए लूटा था बैंक
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ वाले सथान पर पड़ी गिरफ्तार किए गए बैंक लूट के आरोपियों की बाइक। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर। नीमखेड़ा गांव स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में सोमवार को हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया। एक आम के बाग में सुबह तीनों बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पूछताछ में सामने आया कि शानो शौकत की जिंदगी जीने के लिए तीनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि नौ अक्तूबर की दोपहर गांव नीमखेड़ा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुई लूट का खुलासा करने के लिए स्वाट समेत पुलिस की सात टीमों को लगाया गया था। बुधवार सुबह एक सूचना पर स्वाट और देहात पुलिस ने मामन चुंगी के पास एक बाग में लूट के तीनों आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। तीसरा फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाशों की शिनाख्त आबिद और अहमद निवासी मोहम्मदी का नगला थाना छतारी के रूप में हुई। दोनों के पास से लूट की 6.60 लाख रकम में से 4.50 लाख बरामद हो गई है। इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, कई कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक, बैग और अन्य सामान बरामद किया गया है। 2.10 लाख रुपये की रकम को आरोपी आबिद ने अपने बैंक खाते में भी जमा करा दी थी। उस खाते को फ्रीज कराया जा रहा है। तीनों बदमाश पढ़े लिखे नहीं हैं। आबिद कार मिस्त्री है, जबकि अहमद मजदूरी करता है।
पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने शौक पूरा करने के लिए बैंक में लूट को अंजाम दिया था। आरोपी आबिद पहले मुंबई में रहता था। अब बेरोजगारी की वजह से गांव में ही रह रहा था। आबिद ने पूछताछ में बताया कि मुंबई जैसी शानो शौकत की जिंदगी जीने के लिए उसने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए आबिद के भाई जाहिद को भी लूट की रकम को ठिकाने लगाने के आरोप में पकड़ा गया है। जाहिद अलीगढ़ की एक यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। जाहिद के पास से लूट के 66 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एक हफ्ते तक की थी रेकी, अलीगढ़ से चोरी की थी बाइक
तीनों आरोपी अधिकतर पार्टी करने के लिए एक स्विमिंग पूल के पास एकत्रित होते थे। करीब 15 दिन पहले स्विमिंग पुल पर ही वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। इसके बाद एक हफ्ते तक रेकी की। मुख्य आरोपी आबिद ने बताया कि वह अधिकतर गांव नीमखेड़ा में अंडरपास से होते हुए आता-जाता था। यह रास्ता गांव देहात के क्षेत्र में होता हुआ रजवाहे के रास्ते पहासू तक जाता है। इस दौरान इस मार्ग पर पुलिस की चेकिंग व उपस्थिति भी नहीं होती है।वारदात के बाद भागने के लिए इसी रास्ते को उन्होंने चुना और आसानी से भागने में सफल रहे। भागने में जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया वह अलीगढ़ से चोरी की गई थी।
तीसरे लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित
एसएसपी ने फरार तीसरे आरोपी अंकित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को भी पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीमों ने बैंक से लेकर अलीगढ़ मार्ग, सिकंदराबाद मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर भी सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। बाइक की पहचान करने के लिए एआरटीओ कार्यालय से अपाचे मोटर साइकिलों की डिटेल मंगाई थी। करीब 11000 अपाचे बाइक जनपद में रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 1300 अपाचे बाइक नीले रंग की हैं।