{"_id":"583735f84f1c1b313513b70f","slug":"gudcdhi-today-groom-met-in-four-days-four-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी आज, दूल्हे को चार दिन में मिले चार हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़चढ़ी आज, दूल्हे को चार दिन में मिले चार हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी-ब्याह की तैयारी करने के बजाय दुल्हा घुड़चढ़ी से महज कुछ घंटे पहले बैंक की कतार में लगा रहा। मजे की बात यह है कि दूल्हा चार दिन से बैंक की कतार में लग रहा था। आखिरकार बृहस्पतिवार को दूल्हे को 4000 रुपये की नई करेंसी मिल पाई। नगर के शास्त्रीनगर निवासी गौरव की शुक्रवार की शादी है।
उसकी बारात बगरई गांव जाएगी। शादी से कुछ दिन पूर्व का समय दूल्हे के लिए काफी अहम रहा। रीति-रिवाज के चलते परिजन उसे बाहर नहीं निकलने दे रहे थे लेकिन नई करेंसी पाने के लिए गौरव को बैंक की कतार में लगनी मजबूर थी। हाथों में मेहंदी रचने के बाद भी गौरव को नई करेंसी नोट के लिए बैंक की कतार में लगना पड़ा।
विज्ञापन
गौरव ने बताया कि वह तीन-चार दिन से केनरा बैंक के बाहर कतार में लग जाता था। जिस समय उसका नंबर आने वाला होता था, संयोगवश उसी समय करेंसी खत्म हो जाती थी। बृहस्पतिवार को चार घंटे खड़े रहने के बाद गौरव अकाउंट से चार हजार रुपये निकाल पाया।
विज्ञापन
नई करेंसी हाथ में आते ही गौरव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसका कहना था कि नोटबंदी का फैसला बेवक्त लिया गया है।