फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   GST evasion caught in steel factory in Bulandshahr, 70 lakhs deposited from businessman

एक्शन : बुलंदशहर में स्टील फैक्टरी में पकड़ी जीएसटी चोरी, कारोबारी से 70 लाख जमा कराए जमा

Wed, 27 Sep 2023 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 01:13 AM IST
सार

अब सिकंदराबाद की एक स्टील फैक्टरी में फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम का लाभ लेने और ई-वे बिल में गड़बड़ी का मामला पकड़ा है।

विज्ञापन

विस्तार

जीएसटी विभाग द्वारा सिकंदराबाद क्षेत्र में टैक्स की चोरी और ई-वे बिल में हेराफेरी करने वाली फर्मों पर कार्रवाई की जा रही है। अब सिकंदराबाद की एक स्टील फैक्टरी में फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम का लाभ लेने और ई-वे बिल में गड़बड़ी का मामला पकड़ा है। 25 से 26 सितंबर तक फर्म की जांच की गई। जांच के बाद मौके पर ही व्यापारी द्वारा 70 लाख रूपये जमा कराएग गए हैं। साथ ही टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद एडिश्नल कमिश्नर ओपी तिवारी के निर्देशन में जीएसटी विभाग की टीम ने सिकंदराबाद की स्टील फर्म की जांच की। फर्म द्वारा स्टील कॉयल से घरों में लगने वाली रेलिंग की गोल और चोकोर पाइप बनाने का काम किया जाता है। संयुक्त आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से मंगलवार तक हुई जांच में सामने आया कि फर्म ने फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम का लाभ लिया था। 
विज्ञापन


इसके साथ ही ई-वे बिल बार-बार कैंसिल किए जा रहे थे। इसको लेकर टीम ने दस्तावेजों को कब्जे में लिया। साथ ही फर्म की गड़बड़ी मिलने पर व्यापारी ने मौके पर ही 70 लाख रूपये जमा कराए। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, रविकांत और भूपलाल गौतम आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed