फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   groom suffered a stroke at the time of bidaai the bride refused to go with him

सात दिन ससुराल में रहेगा दूल्हा: विदाई के समय पड़ा दौरा, दुल्हन ने जाने से किया इनकार; पंचायत में हुआ ये फैसला

Sun, 18 Feb 2024 10:19 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नरसेना (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरसेना (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Feb 2024 10:19 PM IST
सार

यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह दिल्ली निवासी युवक से तय हुआ था। शुक्रवार को शादी थी। रात में घुड़चढ़ी से लेकर सुबह फेरों तक सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से निपट गईं। शनिवार सुबह विदाई के दौरान अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया।

विज्ञापन
groom suffered a stroke at the time of bidaai the bride refused to go with him
दूल्हे का हाल देख दुल्हन ने जाने से किया इनकार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विदाई की रस्म के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसके बाद दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। रविवार को इस मामले में गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें तय हुआ कि दूल्हा सात दिन तक ससुराल में रहेगा। इस दौरान उसे दौरा नहीं पड़ा तो दुल्हन को विदा किया जाएगा, अन्यथा रिश्ता तोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह दिल्ली निवासी युवक से तय हुआ था। शुक्रवार को शादी थी। रात में घुड़चढ़ी से लेकर सुबह फेरों तक सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से निपट गईं। शनिवार सुबह विदाई के दौरान अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया। हालांकि, वह कुछ देर में ही वह सही हो गया। यह देखकर दुल्हन ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। दूल्हा पक्ष ने उन्हें समझाने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही वापस चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह दोनों पक्ष मामले को लेकर थाने पहुंचे। दोनों पक्ष के प्रबुद्धजनों ने साथ बैठकर मामला सुलझाने की बात कही। इसके बाद दुल्हन के गांव में पंचायत हुई। जहां तय हुआ कि दूल्हा आगामी सात दिनों तक दुल्हन के परिवार के साथ रहेगा। इस दौरान कोई बीमारी सामने नहीं आती तो दुल्हन को विदा कर दिया जाएगा। अन्यथा यह रिश्ता तोड़ दिया जाएगा। इस बात पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई है। नरसेना थाना प्रभारी का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जानकारी है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

दहेज मांगने पर दुल्हन ने निकाह से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दहेज मांगने पर दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। खुर्जा क्षेत्र के गांव कमालपुर से बरात आई थी। बताया गया कि दहेज में अन्य सामान के साथ पांच लाख रुपये की नकदी देना भी तय किया गया था। दुल्हन पक्ष तीन लाख रुपये का ही इंतजाम कर पाया। इस पर विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। दूल्हा पक्ष दो लाख रुपये और दिए जाने की मांग पर अड़ा रहा। दुल्हन को इसकी जानकारी हुई तो उसने निकाह से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed