{"_id":"572a2c404f1c1b61145cd20c","slug":"greno-the-accident-the-death-of-two-farmers-in-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में हादसा, औरंगाबाद के दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में हादसा, औरंगाबाद के दो किसानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 04 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वाना गांव से खीरे लादकर दिल्ली मंडी में लेकर जा रहे मिनी ट्रक का टायर ग्रेटर नोएडा में परी चौक के पास फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मिनी ट्रक सवार औरंगाबाद क्षेत्र के दो किसानों की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। एक किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात पर्वाना गांव से किसान बलेश (50) पुत्र निहाल और रतनपुर निवासी ग्यासी, देवेंद्र सिंह और रामप्रसाद मिनी ट्रक में खीरे लादकर दिल्ली ओखला मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। दोनों गांवों से लगभग दस अन्य किसान भी गाड़ी में सवार थे।
विज्ञापन
इसी दौरान रात करीब 12 बजे जैसे ही गाड़ी ग्रेटर नोएडा परी चौक के पास पहुंची क्लीनर की साइड वाला टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार पर्वाना निवासी किसान बलेश और गांव रतनपुर निवासी देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, किसान ग्यासी और चालक चंद्रपाल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नोएडा पुलिस ने कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्यासी की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, हादसे की सूचना पर चेयरमैन औरंगाबाद राजकुमार लोधी, भाजपा के जिला महामंत्री देवेंद्र लोधी पीड़ित परिवार के आवासों पर पहुंचकर शोक जताया।