फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grandfather and grandson arrived with a banner against bribery

Bulandshahar News: रिश्वतखोरी का बैनर लेकर पहुंचे दादा-पौत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Grandfather and grandson arrived with a banner against bribery
बुलंदशहर। कलक्टेट में उस समय सभी लोगों का ध्यान एक व्यक्ति पर केंद्रिंत हो गया, जब वह अपने हाथों में रिश्वतखोरी लिखा बैनर लेकर पहुंचा। व्यक्ति ने चकबंदी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनके साथ उनके पौत्र भी मौजूद थे। सिकंदाराबाद क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी जगत सिंह ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की करीब 2500 मीटर जमीन है। इसकी कीमत करीब दस करोड़ रुपये है। आरोप लगाया कि इस भूमि पर एक व्यक्ति कब्जा करना चाहता है। इसके खिलाफ पिछले दस सालों से वह कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी ने सुविधा शुल्क लेकर दूसरे व्यक्ति के पक्ष में फैसला सुना दिया। बताया कि मामले में ग्राम पंचायत भी पक्षकार है। आरोप है कि फैसला सुनाने से पहले ग्राम पंचायत का पक्ष भी नहीं सुना गया। एडीएमजे व डीडीसी चकबंदी भरतराम यादव ने कहा कि आरोप निराधार हैं। दस्तावेजों के आधार पर ही भूमि के स्वामी के पक्ष में निर्णय दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed