{"_id":"6470e1082938bc495b0c9534","slug":"government-girls-inter-college-of-pala-kaser-included-in-pm-shree-scheme-bulandshahr-news-c-30-1-116658-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पला कसेर का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीएम श्री योजना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पला कसेर का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीएम श्री योजना में शामिल
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई क्षेत्र के गांव पला कसेर स्थित राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज का चयन पीएम श्री योजना में किया गया है। इस स्कूल को 80 लाख रुपये की लागत से मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि से स्कूल का विकास कर नया लुक दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बजट बनाकर भेज दिया है।
सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहल की गई है। पीएम श्री योजना (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) पला कसेर स्थित राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज का चयन किया गया है। इस विद्यालय में वर्ष 2022-23 में शिक्षण सत्र की शुरुआत हुई थी। इसमें इस समय 600 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। योजना में शामिल हुए स्कूल में एक समान, समावेशी और आनंदमय स्कूल वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी। स्कूल में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। ये शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इसमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी। सौर पैनल और एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती के साथ पोषण उद्यान, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और संचयन, पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित पर्यावरण के अनुकूल पहलुओं को शामिल किया जाएगा
मिनी ताजमहल बनाने वाले फैजुल हसन ने दान में दी थी स्कूल के लिए जमीन
गांव पला कसेर में पोस्ट मास्टर रहे फैजुल हसन कादरी ने अपनी मृत पत्नी ताज मुल्ली की याद में मिनी ताजमहल बनाया। जिसको देश-विदेश तक पहचान मिली। उन्होंने मिनी ताजमहल के पास इंटर कॉलेज खोलने के लिए अपनी जमीन देने की बात कही। उनकी इस आस को पूरा करने में तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला फैजुल हसन कादरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास लेकर पहुंची थी। जहां पर फैजुल हसन की इस मांग को अखिलेश यादव ने पूरा करते हुए दान में दी गई जमीन पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाने को स्वीकृति प्रदान की थी। यह विद्यालय बनकर तैयार हो गया और कक्षाओं का भी संचालन हो रहा है। लेकिन इससे पहले ही वर्ष 2018 में फैजुल हसन कादरी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई।