फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   google

रचित गर्ग का गूगल में चयन, 90 लाख का मिलेगा पैकेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
google
रचित गर्ग का गूगल में चयन, 90 लाख का मिलेगा पैकेज
विज्ञापन

अनूपशहर। कस्बा निवासी रचित गर्ग का गूगल के लिए चयन हुआ है। उन्हें 90 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ दोस्त व रिश्तेदार भी काफी खुश हैं।

मोहल्ला केदारशाह निवासी व्यापारी अरुण गर्ग के पुत्र रचित गर्ग साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रचित ने जेवीएम से इंटर की परीक्षा पास की है। इसके बाद उन्होंने नोएडा के एक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। रचित जुमेंटम कंपनी बंगलुरू में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। अब उनका चयन गूगल मेें सीनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। रचित के पिता अरुण गर्ग ने बताया कि रचित 27 जून को गूगल में ज्वाइन करेंगे। अरुण गर्ग कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी हैं और मां रेनू गर्ग गृहिणी हैं। परिवार में रचित गर्ग की माता पिता व छोटा भाई संस्कार है। रचित की खेल व पर्यटन में रुचि है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बाबा स्व. ओमप्रकाश गर्ग को दिया है। रचित ने कहा कि लगन और मेहनत से किसी भी कामयाबी हासिल किया जा सकता है। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। कुछ समय हम अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो कामयाबी हमसे दूर नहीं जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed