{"_id":"627e856eb7acb20bd17e12d3","slug":"google-bulandshahr-news-gbd238353336","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचित गर्ग का गूगल में चयन, 90 लाख का मिलेगा पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचित गर्ग का गूगल में चयन, 90 लाख का मिलेगा पैकेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रचित गर्ग का गूगल में चयन, 90 लाख का मिलेगा पैकेज
अनूपशहर। कस्बा निवासी रचित गर्ग का गूगल के लिए चयन हुआ है। उन्हें 90 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ दोस्त व रिश्तेदार भी काफी खुश हैं।
मोहल्ला केदारशाह निवासी व्यापारी अरुण गर्ग के पुत्र रचित गर्ग साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रचित ने जेवीएम से इंटर की परीक्षा पास की है। इसके बाद उन्होंने नोएडा के एक संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। रचित जुमेंटम कंपनी बंगलुरू में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। अब उनका चयन गूगल मेें सीनियर इंजीनियर पद पर हुआ है। रचित के पिता अरुण गर्ग ने बताया कि रचित 27 जून को गूगल में ज्वाइन करेंगे। अरुण गर्ग कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी हैं और मां रेनू गर्ग गृहिणी हैं। परिवार में रचित गर्ग की माता पिता व छोटा भाई संस्कार है। रचित की खेल व पर्यटन में रुचि है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने बाबा स्व. ओमप्रकाश गर्ग को दिया है। रचित ने कहा कि लगन और मेहनत से किसी भी कामयाबी हासिल किया जा सकता है। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। कुछ समय हम अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो कामयाबी हमसे दूर नहीं जा सकती है।