फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goods worth lakhs of rupees stolen by breaking the grill of a shop

Bulandshahar News: दुकान का जंगला तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs of rupees stolen by breaking the grill of a shop
बीबीनगर के कुचेसर किला में चोरी के बाद जांच करती पुलिस।  संवाद
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के कुचेसर किला में मंगलवार की रात स्पेयर पार्ट्स की दुकान में जंगला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित व्यापारी ने गांव निवासी दूसरे पक्ष के पिता पुत्रों पर चोरी किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


बीबीनगर थाना क्षेत्र के कुचेसर किला में थाना बाबूगढ़ छावनी के गांव नली हुसैनपुर निवासी कृष्णपाल सिंह चौधरी स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान चलाते हैं। पीड़ित व्यापारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह दुकान खोलने पर पीछे का जंगला उखड़ा देख व सामान अस्तव्यस्त होने से चोरी की घटना का पता चला। चोरी की सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे व थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित व्यापारी कृष्णपाल सिंह ने थाना क्षेत्र के गांव रंजीतपुरा निवासी पिता पुत्रों को चोरी के शक में नामजद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर की जा रही है। नामजदों से वादी का पुराना विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




रात भर रहती है पुलिस की गश्त, फिर भी हो गई चोरी

मंगलवार की रात कुचेसर किला में जिस स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया वह दुकान पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने है। जहां रात भर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। लेकिन, जंगला तोड़ने व चोरी करने की पुलिस कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने दुकान के पीछे निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लेकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गए। लेकिन, पुलिसकर्मियों को सुबह व्यापारियों की सूचना पर चोरी की घटना का पता चला। पुलिस कर्मियों की नाक के नीचे चोरी की घटना से अन्य व्यापारियों ने भी रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed